हिंदी भाषा की कोई भी आधिकारिक परिभाषा नहीं है. लेकिन इतिहासकारों के अनुसार हिंदी भाषा की उत्पति संस्कृत से हुई है , इस भाषा का प्रयोग प्राय: उत्तरी भारत में किया जाता है ,
हिंदी को भारत की राजभाषा माना गया है ,जैसा की हमें पता है कि हिंदी एक भाषा है, तो भाषा का अर्थ क्या है भाषा किसे कहते है ? भाषा शब्द संस्कृत के ‘भाष’ से उत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ होता है प्रकट करना या बताना | तो भाषा के संदर्भ में कहा जा सकता हे की “भाषा वह साधन है जिसके माध्यम से हम सोचते है और अपने भावो /विचारो को प्रकट करते है”
हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है|
देवनागरी में 11 स्वर और 33 व्यंजन हैतथा इसे बायें से दायें लिखा जाता है |
जैसा की हमे पता है की हिन्दी शब्द की उत्पति संस्कृत से हुई है , और कुछ मान्यताओ के अनुसार हिन्दी शब्द सिन्धु के व्युत्पन का रूप है , क्यों की पहले भारत में सिंधु नदी के आस पास के क्षेत्र को सिंध प्रान्त कहते थे , कुछ ईरानी लेखो (जफ़र नामा )में इसका वर्णन है, ईरान में “स ” का उच्चारण ” ह ” के रूप में होता है | जिसके कारण सिन्धु से हिन्दू और हिन्दी शब्द बने |
इसके अलावा इतिहासकारों के अनुसार ” हिन्दू कुश ” पहाड़ी श्रृंखला के कारण भी इस क्षेत्र को हिन्दू और हिन्दी से जोड़ा गया |
हिन्दी भाषा के अन्दर भी कुछ उपभाषाए है , जिन्हें हिन्दी की बोलिया कहा जाता है |
हिन्दी भाषा की की कुछ प्रमुख बोलिया :
ब्रज भाषा , बुन्देली ,भोजपुरी ,अवधी ,हरयाणवी,राजस्थानी,मालवी, नागपुरी ,
Nys website