May 19, 2025

WAY OF SKY

REACH YOUR DREAM HEIGHT

विज्ञान की परिभाषा (Science-Definition)

विज्ञान की परिभाषा/अर्थ (Definition Of Science )

परिभाषा (Definition) :-  विज्ञान का अंग्रेजी पर्यायवाची सांइस(Science) लेटिन भाषा के साइंशियन(Scientia) शब्द से बना है। जिसका अर्थ है जानना । परन्तु यह शब्द एक सीमित अर्थ में ही प्रयुक्त होता है। विज्ञान की व्यावहारिक परिभाषा निम्न प्रकार दी जा सकती है।
प्रकृति के क्रमबंद्ध अध्धयन से अर्जित एवं प्रयोगों द्वारा प्रमाणित वर्गीकृत ज्ञान को विज्ञान कहते है।

पृथ्वी पर मानव जीवन का अस्तिव लाखो वर्षो से है । प्राचीनकाल से वर्तमान युग तक पृथ्वी पर अज्ञान और अंधविश्वास विद्यमान रहे है। विज्ञान का उदेश्य प्रकृति के समस्त पहलुओ का क्रमबद्ध अध्ध्यन करना अज्ञान अंधविश्वासश व शंकाओं को मिटाना है।

विज्ञान की शाखाएं (Branches of Science)

विज्ञान को विभिन्न क्षेत्रों में विभक्त किया गया है। जिनमें खगोलिक(astronomy) /जैविकी(Biology) / भूगर्भिकी(Geology) / भौतिकी (Physics)/ रासायानिक(Chemistry)/ गणित(Mathematics) / एवं / आयुर्विज्ञान(Medical Science) प्रमुख है।

वर्तमान में विज्ञान की विभिन्न शाखाओं को जीव विज्ञान(Life Science) एवं भौतिक विज्ञान(Physical Science) के अंतर्गत रखा गया है। ये दोनो क्षेत्र संयुक्त रूप से प्राकृतिक विज्ञान(Natural Science) कहलाते है।

1. जीव विज्ञान (Life Science/Biology)

पृथ्वी पर विद्यमान समस्त सजीवों का अध्धयन जीव विज्ञान कहलाता है। यह एक नया संश्लेषण है। जिसमें परम्परागत विज्ञान के विषय जैविक विज्ञान, प्राणी विज्ञान व वनस्पति विज्ञान एव विशिष्ट अध्ध्यन के क्षेत्र जैव विज्ञान(Bio-physics) जैव रासासनिकी(Bio-chemistry) आदी सम्मिलित है।

2. भौतिकीय विज्ञान(Physical Science)

भौतिकीय विज्ञान प्रकृति में पायी जाने वाली सभी निर्जीव वस्तुओं के अध्धयन से सम्बन्ध रखता है। उसे कई भागों में बांटा गया है। जैसे भौतिकी विज्ञान, रासायनिक विज्ञान व भूगर्भिकी व खगोलिकी आदी ।
व्यावसायिक उदेश्यो की प्राप्ति के लिये विज्ञान के अनुप्रयोगों को तकनिकी (Technology) कहते है।
व्यावहारिक दृष्टि से विज्ञान का तात्पर्य प्राकृतिक विज्ञान से है। प्राकृतिक विज्ञान में भौतिकी व रासायनिक व जैविकी व खगोलिकी व भूगर्भिक और आयुर्विज्ञान प्रमुख है।

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x