गणित क्या है ? गणित की परिभाषा क्या है ?| Definition of Mathematics |
हम बचपन से ही गणित विषय के बारे में सुनते है ! क्या कभी हमने सोचा की गणित क्या है ? , गणित की परिभाषा क्या होगी ? सामान्यता सभी ने यही सुना होगा की गणित एक बहुत ही कठिन विषय है , कुछ लोगो को गणित विषय के नाम से ही डर लगने लग जाता है | लेकिन हमें ये नही भूलना चाहिए की गणित हमारे चारो और है इसलिए इससे डरना नहीं चाहिए बल्कि इसे सीखना चाहिए क्यों की यह सब जगह है सामान्य वस्तुओ की गणना और मापन हो या घर बनाना हो (लम्बाई,चौडाई,परिमाप),कही आप को जाना हो (कहा तक जाना है दुरी का मापन, वस्तुओ के लेनदेन में (क्रय और विक्रय,लाभ और हानि),खेल में ,मोबाइल आदि |
हम अपने जीवन में देखे तो गणित के बहुत महत्त्व है इसलिए गणित एक डर का विषय ना होकर हमारी दैनिक जीवन का विषय है और यह वो विषय भी है जिसमे हम सबसे अधिक या कहा जाए तो पुरे में से पुरे नंबर ला सकते है | तो चलिए हम जानते है ! की गणित की परिभाषा क्या है ?
गणित की परिभाषा (Definition of Mathematics):
गणित की कोई अधिकारिक परिभाषा तो नही है लेकिन इसके प्रयोग से हम ये जान सकते है की गणित परिभाषा क्या हो सकती है |
“ गणित ऐसी कलाओ या विषयों का समूह है जो संख्याओ, मात्राओ , परिमाणों के आपसी गुणों , सम्बन्धो, और स्वभाव का अध्धयन करता है “
एक सामान्य रूप से समझा जाए तो गणित राशियो के आपसी सम्बन्धो के ज्ञान का विज्ञान है , इसीलिए तो गणित को “ विज्ञान की रानी (Queen of Science )“ कहा जाता है | भौतिक विज्ञान की सभी गणनाऐ गणित के माध्यम से ही होती है, जटिल से जटिल गणना को हल करने का माध्यम गणित ही है |
गणित का शाखाए (Branches of Mathematics):
गणित की परिभाषा से जैसा हम ने जाना की गणित बहुत सारी कलाओ / विषयो का समूह है , तो इससे पता चलता है की गणित में बहुत से विषय होंगे जिनमे अलग – अलग प्रकार की सूक्ष्म और जटिल गणनाओ का ज्ञान होगा तो चलिए हम उन गणित की शाखाओ के बारे में जाने |
गणित की शाखाये कौन सी है ?
सामान्यता गणित की शाखाये निम्न प्रकार की होती है |
अंकगणित (Arithmetic)
ये गणित की सबसे प्राथमिक और पुरानी शाखा है, इसमें अंको और संख्याओ की मुलभुत गणनाओ का ज्ञान होता है | अंकगणित के अंतर्गत जोड़, घटाव, गुणा, भाग, भिन्न व दशमलव आदि प्रक्रिया आती है |
बीजगणित (Algebra)
बीजगणित वह गणित का विषय है जो अंक गणित के समान ही है लेकिन इसमें संख्याए अंको के साथ – साथ अक्षरों में भी लिखी जाती है , इन्ही अक्षरों को बीज कहते है | ये अक्षर अंग्रेजी के A,B,C,X,Y,Z के प्रतीक के रूप में लिखा जाता है | इनको अज्ञात संख्या के रूप में लिखा जाता है |
त्रिकोंणमिति (Trigonometry)
ये गणित की वह शाखा जिसमे त्रिभुज की तीनो भुजाओ और तीनो कोणों के मापन का अध्धयन किया जाता है, त्रिकोंणमिति कहलाती है |
ज्यामिति / रेखागणित (Geometry)
गणित की वह शाखा जिसमे रेखाओ ,बिन्दुओ ,तलों और ठोस चीजो के गुण ,स्वभाव ,मापन का अध्धयन किया जाता है रेखागणित कहलाती है | भूमि के मापन सम्बन्धी कार्यो से इस विज्ञान की उत्पति हुई इसलिए इसे भूमिति (Geometry) भी कहते है |
More Stories
अंकगणित की परिभाषा |Definition of Arithmetic|